मुंगेर : पीरी बाजार थाना क्षेत्र के लोसघानी गांव निवासी गोपाल कुमार सिंह के 18 वर्षीय पुत्र अमन कुमार को उनके ही चाचा मुन्ना कुमार सिंह ने मंगलवार को गोली मार दी. गोली युवक के गरदन के पिछले हिस्से में लगी है और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल मुंगेर में भरती कराया. जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. लखीसराय जिले के लोसघानी निवासी गोपाल कुमार
सिंह ने बताया कि उनका पुत्र अमन कुमार सुबह में टाल से भूसा लाने गया था. घर वापसी के क्रम में पहले से ही घात लगाये बैठे मुन्ना कुमार सिंह ने उसे रोक कर गोली मार दी. गोली अमन के गरदन के पिछले हिस्से में लगी और वह वहीं पर गिर पड़ा. घायल अमन को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. जहां युवक की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना को लेकर अमन के बयान पर मुन्ना कुमार सिंह के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि घटना का कारण जमीनी विवाद है.
