सरायगढ़ : स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भपटियाही परिसर में सोमवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण में उपस्थित एएनएम को ट्राइवेलेंट ओरल पोलियो वैक्सिन स्वीच के बारे में जानकारी दी गयी. कार्यशाला में उपस्थित एसएमओ डॉ अमोल गायकबाड़ ने प्रतिभागी एएनएम को बताया कि पोलियो चक्र के नियमित टीकाकरण के दौरान बच्चों को उपलब्ध कराये जा रहे टीओपीभी के जगह बाइवेलेंट ओरल पोलियो वैक्सिन लगाया जायेगा. डॉ गायकबाड़ ने कहा कि 25 अप्रैल से पूर्व टीओपीभी के संपूर्ण स्टॉक को कोल्ड चेन से वापस ले लिया जायेगा.
पांच वर्ष के बच्चों को अब बीओपीवी की जगह टीओपीवी की दवा
सरायगढ़ : स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भपटियाही परिसर में सोमवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण में उपस्थित एएनएम को ट्राइवेलेंट ओरल पोलियो वैक्सिन स्वीच के बारे में जानकारी दी गयी. कार्यशाला में उपस्थित एसएमओ डॉ अमोल गायकबाड़ ने प्रतिभागी एएनएम को बताया कि पोलियो चक्र के नियमित टीकाकरण के दौरान बच्चों […]

साथ ही विभागीय दिशा निर्देश के मुताबिक सभी दवाओं को नष्ट कर दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि बीओपीभी की जगह टीओपीभी की दवा पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों को लगाया जायेगा. साथ ही उक्त तिथि को बीओपीभी स्वीच दिवस मनाया जायेगा. इस मौके पर पीएचसी प्रभारी डॉ राम निवास प्रसाद, डॉ मनोज कुमार दिवाकर, हसीबुर्र रहमान, तरुण कुमार सहित एएनएम मंजू कुमारी, बबीता कुमारी, अंजू कुमारी, जयावती देवी, गुंजन कुमारी, रानी कुमारी, नूतन कुमारी, लक्ष्मी देवी आदि मौजूद थे.