मुंगेर रेल सह सड़क पुल पर रेल परिचालन का उद्घाटन 12 को

दीघा से प्रधानमंत्री रिमोट का बटन दबा कर करेंगे उद्घाटन पहले दिन मालगाड़ी दौड़ने की संभावना साहेबपुरकमाल : मुंगेर रेल सह सड़क पुल पर रेल परिचालन शुरू करने की कवायद प्रारंभ हो गयी है. रेल एलायमेंट में पटरी दुरुस्त करने के साथ-साथ सब्दलपुर स्टेशन पर प्लेटफॉर्म निर्माण, यात्री शेड निर्माण और सिग्नल सहित अन्स अधूरा […]

दीघा से प्रधानमंत्री रिमोट का बटन दबा कर करेंगे उद्घाटन

पहले दिन मालगाड़ी दौड़ने की संभावना
साहेबपुरकमाल : मुंगेर रेल सह सड़क पुल पर रेल परिचालन शुरू करने की कवायद प्रारंभ हो गयी है. रेल एलायमेंट में पटरी दुरुस्त करने के साथ-साथ सब्दलपुर स्टेशन पर प्लेटफॉर्म निर्माण, यात्री शेड निर्माण और सिग्नल सहित अन्स अधूरा कार्य को पूर्ण करने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है. प्रधानमंत्री द्वारा 12 मार्च को पुल रेल परिचालन का शुभारंभ करने का कार्यक्रम तय हो गया है. रेल का मुख्य प्रशासनिक पदाधिकारी एलएन झा गुरुवार को विशेष ट्रेन से साहेबपुरकमाल स्टेशन पहुंच कर रेल अधिकारियों, अभियंताओं के साथ तैयारी की बैठक की.
इसी क्रम में उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य उद्घाटन से पूर्व पूरा करा लेने का निर्देश दिया. साथ ही 12 मार्च को साहेबपुरकमाल स्टेशन पर एलसीडी स्क्रीन लगाने का भी निर्देश दिया, ताकि प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन कार्यक्रम और भाषण को सीधा प्रसारित किया जा सके. रेल एलायमेंट में उमेशनगर से पुल तक पटरी को दुरुस्त करने तथा स्टेशन पर निर्माण और तकनीकी कार्य को पूरा करने के लिए सैकड़ों रेल कर्मियों को लगाया गया है.
स्टेशन को सुसज्जित किया जा रहा है. पुल पर नयी ट्रेन दौड़ाने के लिए जमालपुर स्टेशन पर बोगी पहले से ही खड़ी है. हालांकि 12 मार्च को पुल का उद्घाटन दीघा में प्रधानमंत्री द्वारा रिमोट का बटन दबा कर किये जाने के बाद सबसे पहले मालगाड़ी को दौड़ाने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >