एससीआरए बंद करने का विरोध. जुटे विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता

कारखाना गेट पर किया प्रदर्शन जमालपुर : स्पेशल क्लास रेलवे अप्रेंटिश को बंद करने के विरोध में विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को रेल कारखाना के गेट संख्या 03 पर विशाल प्रदर्शन किया. बाद में कारखाना कार्मिक अधिकारी को रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा. मारवाड़ी धर्मशाला […]

कारखाना गेट पर किया प्रदर्शन

जमालपुर : स्पेशल क्लास रेलवे अप्रेंटिश को बंद करने के विरोध में विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को रेल कारखाना के गेट संख्या 03 पर विशाल प्रदर्शन किया. बाद में कारखाना कार्मिक अधिकारी को रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा. मारवाड़ी धर्मशाला से बाजे गाजे के साथ निकले जुलूस का नेतृत्व जमालपुर रेल निर्माण कारखाना संघर्ष मोरचा के नेताओं ने किया.
उत्साहित कार्यकर्ता लगा रहे थे नारे
कार्यकर्ता नारे लगा रहे थे ” रेलमंत्री खोलो कान नहीं तो होगा चक्का जाम”, ” हमलोगों ने ठाना है, एससीआरए को बचाना है ” तथा ” संगठन की यही पुकार, एससीआरए वापस करे सरकार ”. गेट संख्या तीन पर विभिन्न नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किये.
समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पूर्व सांसद ब्रह्मानंद मंडल ने कहा कि आखिर किस परिस्थिति में सरकार ने एससीआरए बंद किया जनता जानना चाहती है. जिस संस्थान ने रेलवे को योग्य इंजीनियर दिया तथा जिसके कारण भारतीय रेल विश्व में गौरवान्वित हुआ उसे रेलमंत्री द्वारा बंद करने के कारण को जनता जानना चाहती है.
राजद नेता नरेश सिंह यादव ने कहा कि सरकार का यह निर्णय शैक्षिक संस्थान पर सवाल खड़ा करता है. राजद इसे बचाने के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार है. जेआरएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ देवराज सुमन ने कहा कि इस संस्थान ने यहां के छात्रों को हमेशा प्रेरित किया है. इसे बंद करने का फैसला राष्ट्र हित में नहीं हो सकता.
सीपीआइ के जिला सचिव दिलीप कुमार तथा लोजपा जिलाध्यक्ष सुरेश तांती ने कहा कि एससीआरए के बंद करने के विरोध में मोरचा बड़ी लड़ाई का आगाज करेंगे. मोरचा के संयोजक पप्पू यादव ने कहा कि जमालपुर का रेल इंजन कारखाना यदि भारत का आर्थिक श्रोत है तो एससीआरए इस श्रोत की रीढ़ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >