उत्तर प्रदेश के इटावा से बरामद हुई मुंगेर की नबालिग लड़की

मुंगेर : मानव तस्करों के हाथों बेची गयी एक नाबालिग लड़की को तो मुंगेर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के इटावा से बरामद कर लिया. लेकिन दूसरी नाबालिग लड़की का अबतक कोई अता-पता नहीं चल पाया है. जबकि अब भी पुलिस उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में लगातार छापेमारी कर रही है. एक बच्ची की बरामदगी […]

मुंगेर : मानव तस्करों के हाथों बेची गयी एक नाबालिग लड़की को तो मुंगेर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के इटावा से बरामद कर लिया. लेकिन दूसरी नाबालिग लड़की का अबतक कोई अता-पता नहीं चल पाया है. जबकि अब भी पुलिस उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में लगातार छापेमारी कर रही है. एक बच्ची की बरामदगी की पुष्टि एसडीपीओ ललित मोहन शर्मा ने की.

विदित हो कि हेमजापुर ओपी क्षेत्र के चांयटोला निवासी आनंदी महतो एवं दिनेश राम की 12 एवं 13 साल की पुत्री को गांव की ही रीना देवी ने उत्तर प्रदेश के इटावा निवासी एक मानव तस्कर के हाथ बेच दिया था. हालांकि पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर रीना एवं उसके पिता को जेल भेज दिया. लेकिन बच्ची की बरामदगी के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा था.
जब बेची गयी लड़कियों के परिजनों ने एसपी के पास घटना की जानकारी दी तो पुलिस सक्रिय हुई. पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा के निर्देश पर हेमजापुर ओपी प्रभारी शंभु कुमार एवं एसआई मुकेश कुमार को लड़की की बरामदगी के लिए उत्तर प्रदेश भेजा गया.
मोबाइल लोकेशन के आधार बुधवार की सुबह पुलिस ने दिनेश राम की पुत्री को इटावा से बरामद कर लिया. लेकिन आनंदी महतो की पुत्री का अबतक कोई अता-पता नहीं चल पाया है. क्योंकि मानव तस्करों ने उस बच्ची को दूसरे जगह बेच दिया. जिसके कारण वह बच्ची अबतक नहीं मिल पायी है. पुलिस लगातार इटावा, लखनऊ सहित अन्य जिलों में सूचना के आधार पर छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >