चक्षुदान में 105 नेत्र रोगियों का हुआ लेंस प्रत्यारोपण फोटो संख्या : 2फोटो कैप्सन : मंचासीन अतिथि प्रतिनिधि : मुंगेर ————–मुंगेर चक्षुदान यज्ञ समिति द्वारा बुधवार को चुरंबा स्थित नेत्र अस्पताल में 154 वां नेत्र शिविर आयोजित की गयी. उसका उद्घाटन नगर निगम के महापौर कुमकुम देवी ने किया. नेत्र शिविर में नेत्र विशेषज्ञों की टीम ने 105 नेत्र रोगियों का मोतियाबिंद ऑपरेशन किया और लेंस प्रत्यारोपण किया. सुबह से ही महिला-पुरुषों की भीड़ लगी रही. कुमकुम देवी ने कहा कि आंख शरीर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है. आंखों से परेशान रोगियों को चक्षुदान यज्ञ समिति द्वारा लंबे अर्से से इलाज किया जाता रहा है. आज 154 वां मोतियाबिंद शिविर लगा कर नि:शुल्क ऑपरेशन किया गया. जिसमें 105 रोगियों का ऑपरेशन किया गया. एक साथ एक ही जगह इन रोगियों को यह सुविधा उपलब्ध कराना एक बड़ी बात है. उन्होंने कहा कि सेवा भाव हर व्यक्ति के अंदर रहता है. लेकिन कुछ लोग ही उसे बाहर लाते है. ऐसे कार्यों में सभी का सहयोग जरूरी है. चक्षुदान समिति के सचिव कृष्ण मोहन प्रसाद सिन्हा ने कहा कि हमारा प्रयास है कि लोगों को बेहतर सुविधा यहां मिल सके. इसी मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण के लिए लोग नेपाल, कोलकता, अमृतसर सहित दूूसरे जिले एवं राज्य में जाते है. लेकिन यह सुविधा लंबे समय से यहां दी जा रही है. जिससे लोगों को शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके. मौके पर अध्यक्ष शेख हवीब, मनोज कुमार अरुण, रंजीत केशरी सहित अन्य मौजूद थे.
चक्षुदान में 105 नेत्र रोगियों का हुआ लेंस प्रत्यारोपण
चक्षुदान में 105 नेत्र रोगियों का हुआ लेंस प्रत्यारोपण फोटो संख्या : 2फोटो कैप्सन : मंचासीन अतिथि प्रतिनिधि : मुंगेर ————–मुंगेर चक्षुदान यज्ञ समिति द्वारा बुधवार को चुरंबा स्थित नेत्र अस्पताल में 154 वां नेत्र शिविर आयोजित की गयी. उसका उद्घाटन नगर निगम के महापौर कुमकुम देवी ने किया. नेत्र शिविर में नेत्र विशेषज्ञों की […]
