राष्ट्रीय जूनियर तलवारबाजी प्रतियोगिता में जमालपुर के 10 खिलाड़ी करेंगे प्रदर्शन

राष्ट्रीय जूनियर तलवारबाजी प्रतियोगिता में जमालपुर के 10 खिलाड़ी करेंगे प्रदर्शन फोटो संख्या : 20फोटो कैप्सन : रवाना होते खिलाड़ी प्रतिनिधि , जमालपुर23 वें राष्ट्रीय जूनियर तलवारबाजी प्रतियोगिता में अपना जलवा दिखाने वाली बिहार टीम में जमालपुर के दस खिलाड़ी शामिल किये गये हैं. प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 07-10 जनवरी 2016 को छत्तीसगढ़ के विलासपुर […]

राष्ट्रीय जूनियर तलवारबाजी प्रतियोगिता में जमालपुर के 10 खिलाड़ी करेंगे प्रदर्शन फोटो संख्या : 20फोटो कैप्सन : रवाना होते खिलाड़ी प्रतिनिधि , जमालपुर23 वें राष्ट्रीय जूनियर तलवारबाजी प्रतियोगिता में अपना जलवा दिखाने वाली बिहार टीम में जमालपुर के दस खिलाड़ी शामिल किये गये हैं. प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 07-10 जनवरी 2016 को छत्तीसगढ़ के विलासपुर में होगा. जिसमें शामिल होने के लिए जमालपुर के सभी खिलाड़ी मंगलवार को रवाना हुए. इस बात की जानकारी बिहार टीम के कोच तथा मुंगेर जिला तलवारबाजी संघ के सचिव मनोज कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि जमालपुर के इन दस खिलाडि़यों में 06 बालिकाएं तथा 04 बालक शामिल हैं. उन्होंने कहा कि बालिका वर्ग में नेट्रोडेम एकेडमी की अदिति अंबेस, सुष्मिता मरंडी, अंकिता रंजन, मंजरी कुमारी एवं खुशी कुमारी तथा संत मेरी स्कूल की राज लख्खी शामिल हैं. वहीं बालक वर्ग में संत माइकल्स स्कूल के आकाश राज, सूरज कुमार, सीनू सिद्धार्थ तथा रोहित कुमार रंजन शामिल हैं. उन्होंने बताया कि टीम के साथ बालक व बालिका वर्ग के अलग अलग कोच होंगे. जिनमें उनके अतिरिक्त पटना के राजन कुमार शामिल हैं. वहीं मैनेजर के रूप में अंबिका कुमारी एवं गोपाल कुमार भी टीम के साथ रवाना हुए. राज्य तलवार बाजी टीम में मुंगेर जिला के दस खिलाडि़यों के शामिल होने पर जिला अध्यक्ष संजय कुमार ने खुशी व्यक्त करते हुए इन उदीयमान तलवार बाजों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए जिले व राज्य का नाम रोशन करने की कामना की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >