तीन दिनों में उपलब्ध करायें अपूर्ण इंदिरा आवास की सूची

मुंगेर : समाहरणालय के सभा कक्ष में मंगलवार को जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता प्रभारी जिलाधिकारी ईश्वर चंद्र शर्मा ने की. बैठक में उपविकास आयुक्त रामेश्वर पांडेय सहित अनुमंडलाधिकारी एवं सभी प्रखंड के बीडीओ मौजूद थे. इंदिरा आवास की समीक्षा के दौरान पाया गया कि बड़ी संख्या में इंदिरा आवास […]

मुंगेर : समाहरणालय के सभा कक्ष में मंगलवार को जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता प्रभारी जिलाधिकारी ईश्वर चंद्र शर्मा ने की. बैठक में उपविकास आयुक्त रामेश्वर पांडेय सहित अनुमंडलाधिकारी एवं सभी प्रखंड के बीडीओ मौजूद थे.

इंदिरा आवास की समीक्षा के दौरान पाया गया कि बड़ी संख्या में इंदिरा आवास योजना अधूरी व लंबित है. इस मामले में वित्तीय वर्ष 2004-05 से लेकर चालू वित्तीय वर्ष 2015-16 तक के इंदिरा आवास की स्थिति की समीक्षा की गयी. जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि तीन दिनों के अंदर जिले में सभी अपूर्ण इंदिरा आवास की सूची तैयार की जाय. साथ ही पंचायत स्तर पर पंचायत सचिव इंदिरा आवास का फोटो लेकर अद्यतन स्थिति की जानकारी लें.

उन्होंने कहा कि 17 जनवरी को पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर अपूर्ण इंदिरा आवास को पूर्ण कराने की दिशा में आने वाले अड़चनों का निबटारा किया जाय. बावजूद यदि लाभुक आवास का निर्माण नहीं करेंगे तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. बैठक के दौरान मनरेगा योजना की बदहाल स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की गयी और सबसे खराब प्रदर्शन के लिए संग्रामपुर के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी पर कार्रवाई के आदेश दिये गये.

इसके साथ ही बैठक में डीजल अनुदान सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा हुई. बैठक में मुंगेर सदर एसडीओ डॉ कुंदन कुमार, एनइपी निदेशक अमजद अली, डीआरडीए के निदेशक जयंत कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >