बच्ची से दुष्कर्म का दोषी करार

बच्ची से दुष्कर्म का दोषी करार मुंगेर. मुंगेर के अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम एवं पोस्को के विशेष न्यायाधीश पीसी चौधरी ने एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी बिट्टु कुमार को दोषी करार दिया है. वह बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर बस्ती का रहने वाला है. सजा के बिंदु पर बुधवार […]

बच्ची से दुष्कर्म का दोषी करार मुंगेर. मुंगेर के अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम एवं पोस्को के विशेष न्यायाधीश पीसी चौधरी ने एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी बिट्टु कुमार को दोषी करार दिया है. वह बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर बस्ती का रहने वाला है. सजा के बिंदु पर बुधवार को सुनवाई होगी. विद्वान न्यायाधीश ने सत्रवाद संख्या 2/15 में सुनवाई करते हुए उपलब्ध साक्ष्य एवं गवाहों के बयान के आधार पर 22 वर्षीय बिट्टु कुमार को दोषी करार दिया है. घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि बरियारपुर बस्ती निवासी सोनम कुमारी (8 वर्ष) अपने चचेरे भाई का बरात गयी थी. जहां गांव के ही बिट्टु कुमार ने रात में सोये अवस्था में उसके साथ दुष्कर्म किया. इस मामले में बिट्टु कुमार विरुद्ध बरियारपुर थाना में कांड संख्या 150/14 दर्ज की गयी थी. जिसमें पुलिस ने आरोप पत्र समर्पित किया था. कांड के सुनवाई के दौरान भा.द.वि की धारा 376 (2) (1+जे) तथा पोस्को अधिनियम के तहत मामले को सत्य पाया गया है. कांड की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक विनोद कुमार यादव ने न्यायालय के समक्ष साक्ष्य को प्रस्तुत किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >