प्रधानाध्यापक के विरुद्ध ग्रामीणों ने किया वद्यिालय का घेराव

प्रधानाध्यापक के विरुद्ध ग्रामीणों ने किया विद्यालय का घेराव प्रतिनिधि, मुंगेर जमालपुर प्रखंड के ईटहरी पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय कल्याण टोला के प्रधानाध्यापक पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए सोमवार को स्थानीय ग्रामीणों ने विद्यालय का घेराव किया. घेराव का नेतृत्व विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव सिंपल देवी कर रही थी. बाद में प्रखंड शिक्षा […]

प्रधानाध्यापक के विरुद्ध ग्रामीणों ने किया विद्यालय का घेराव प्रतिनिधि, मुंगेर जमालपुर प्रखंड के ईटहरी पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय कल्याण टोला के प्रधानाध्यापक पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए सोमवार को स्थानीय ग्रामीणों ने विद्यालय का घेराव किया. घेराव का नेतृत्व विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव सिंपल देवी कर रही थी. बाद में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मंजू कुमारी विद्यालय पहुंच कर लोगों की शिकायतों को सुनी और तत्काल प्रभाव से प्रधानाध्यापक को पद से विमुक्त कर दिया. ग्रामीणों का कहना था कि प्रधानाध्यापक द्वारा आये दिन विद्यालय के विभिन्न मदों में आने वाले राशि में अनियमितता बरती जाती है. छह माह पूर्व भी बच्चों ने प्रधानाध्यापक के विरुद्ध सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था. विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव सिंपल देवी ने कहा कि प्रधानाध्यापक द्वारा बिना उसके हस्ताक्षर के ही मध्याह्न भोजन की राशि निकाल ली गयी. ऐसी ही स्थिति पूर्व में भी छात्रवृत्ति वितरण के दौरान हुई थी. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने ग्रामीणों की शिकायत सुनकर मामले की जांच करते हुए तत्काल प्रधानाध्यापक को प्रभार से मुक्त कर दिया और उसके जगह विद्यालय के वरीय शिक्षक को प्रभार दिया है. इस दौरान ग्रामीण धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, सुनील कुमार, गोवर्धन मंडल, अवधेश मंडल, मनोज कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >