महात्माओं का अनुसरण मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करता है : सुबोधानंद

महात्माओं का अनुसरण मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करता है : सुबोधानंद फोटो संख्या : 15 फोटो कैप्सन : प्रवचन करते स्वामी सुबोधानंद जी महाराज. प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर संत पथिक सत्संग सेवा समिति द्वारा नगर के मारवाड़ी टोला में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन हरिद्वार के कथावाचक स्वामी सुबोधानंद जी महाराज के ओजपूर्ण […]

महात्माओं का अनुसरण मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करता है : सुबोधानंद फोटो संख्या : 15 फोटो कैप्सन : प्रवचन करते स्वामी सुबोधानंद जी महाराज. प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर संत पथिक सत्संग सेवा समिति द्वारा नगर के मारवाड़ी टोला में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन हरिद्वार के कथावाचक स्वामी सुबोधानंद जी महाराज के ओजपूर्ण कथा वाचन से वातावरण पुलकित हो रहा है. रविवार को उन्होंने ध्रुव प्रसंग पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने कहा कि महात्माओं का अनुसरण मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करता है. साधु को श्रेष्ठ माना गया है. गुरु वही है जो अपने शिष्यों को मुक्ति का मार्ग दिखाता है. जिस देवता की हम पूजा करते हैं अगर वह हमें मुक्ति के मार्ग की ओर दिशा नहीं दिखा सकता है ऐसे में उनकी पूजा बेकार है. उन्होंने कहा कि सृष्टि की परंपरा भगवान या ईश्वर की इच्छा से चलती है. वहीं कथा के बीच-बीच में भजन तेरी जय हो गणेश तेरी जय हो गणेश और प्रभु हमे पे कृपा करना प्रभु हमपे दया करना प्रस्तुत किया गया. मौके पर आयोजक सुरेश चौरसिया, राधे टिवड़ेवाल, महेंद्र साह, अमरेंद्र चौरसिया, राकेश चंद्र सिन्हा, विमल पोद्दार, छोटू सिंह, विनोद टिवड़ेवाल, आशीष बाजोरिया, श्याम केसरी सहित दर्जनों सत्संगी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >