भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए सामाजिक जागरूकता महत्वपूर्ण

भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए सामाजिक जागरूकता महत्वपूर्ण फोटो संख्या : 11फोटो कैप्सन : दीप प्रज्वलित करते अतिथि. प्रतिनिधि, मुंगेर पनाह आश्रम एवं सोसाइटी फोर डेवलपमेंट एक्शन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को एंटी करप्शन सप्ताह सेमिनार का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन जनसंपर्क उपनिदेशक केके उपाध्याय, किशोर न्याय परिषद के सदस्य राजेश कुमार, उपभोक्ता फोरम […]

भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए सामाजिक जागरूकता महत्वपूर्ण फोटो संख्या : 11फोटो कैप्सन : दीप प्रज्वलित करते अतिथि. प्रतिनिधि, मुंगेर पनाह आश्रम एवं सोसाइटी फोर डेवलपमेंट एक्शन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को एंटी करप्शन सप्ताह सेमिनार का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन जनसंपर्क उपनिदेशक केके उपाध्याय, किशोर न्याय परिषद के सदस्य राजेश कुमार, उपभोक्ता फोरम के दिशाद खुर्रम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मुख्य अतिथि जनसंपर्क उपनिदेशक ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार को जीरो टोलरेंस तक पहुंचाना चाहती है. इसके लिए अलग-अलग तरीके से भ्रष्टाचारी को घेरने तथा सजा दिलाने के लिए कानूनी कार्रवाई की जा रही. परंतु जब तक सामाजिक स्तर तक भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए जागरूकता पैदा नहीं होगा. तब तक इसका समूल नाश नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि समाज को यह समझना होगा कि सिर्फ सुविधा शुल्क देकर काम करा लेना ही भ्रष्टाचार नहीं है. बल्कि वास्तविक काम को रोक देना, टाल देना और छोड़ देना भी भ्रष्टाचार की श्रेणी में है. उन्होंने कहा कि आने वाला नस्ल हमसे हिसाब अवश्य मांगेगा कि हमारे लिए कैसा समाज छोड़े हैं. इस मौके पर पनाह आश्रम के सचिव मो. महफूज आलम, हक के सचिव पंकज सिंह, वीवीएचए के मौसम प्रसाद ने भी अपने विचार व्यक्त किये. साथ ही उपस्थित लोगों को भ्रष्टाचार उन्मूलन की शपथ दिलायी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >