पीजी सेमेस्टर-1 में अबतक 629 विद्यार्थियों ने भरा परीक्षा फॉर्म

10 मार्च से भरा रहा परीक्षा फॉर्म

मुंगेर. एमयू की ओर से सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकित विद्यार्थियों के लिए 10 मार्च से परीक्षा फॉर्म भराया जा रहा है. इसमें उक्त सत्र में नामांकित नियमित तथा बैकलॉग विद्यार्थियों को बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भरने के लिए 10 से 16 मार्च तक का समय दिया गया है. जबकि 100 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने के लिए 17 से 19 मार्च तक का समय दिया जायेगा. वहीं परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित पीजी विभाग या पीजी सेंटर में दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 629 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. इसमें कला संकाय में 222, विज्ञान संकाय में 406 तथा वाणिज्य संकाय में मात्र एक विद्यार्थी ने अबतक परीक्षा फॉर्म भरा है.

स्नातक सेमेस्टर-5 में कुल 4,677 नामांकन

मुंगेर. एमयू ने अपने सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-5 में नामांकन की प्रक्रिया नौ मार्च से आरंभ की है. इसमें अबतक कुल 4,677 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. बता दें कि उक्त सत्र में नामांकन के लिए विद्यार्थियों को 9 से 14 मार्च तक का समय दिया गया है. इस दौरान विद्यार्थियों को नामांकन के पूर्व अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. वही सभी वर्ग की छात्राएं सहित एससी-एसटी वर्ग के छात्र-छात्राओं को शून्य पेमेंट को वेरिफाइ करना अनिवार्य होगा. इधर उक्त सत्र के कला संकाय में 4,153, विज्ञान संकाय में 509 तथा वाणिज्य संकाय में 15 विद्यार्थियों ने अबतक नामांकन लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >