सदर अस्पताल के दिव्यांग बोर्ड में 60 दिव्यांगों का हुआ जांच

बोर्ड में हड्डी के कुल 40 दिव्यांगों की जांच हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ निरंजन कुमार ने किया.

मुंगेर सदर अस्पताल के पुराने प्रसव केंद्र समीप गुरुवार को दिव्यांग बोर्ड का आयोजन किया गया. जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विभिन्न प्रकार की दिव्यांगता वाले कुल 60 दिव्यांगों की जांच की गयी. बताया गया कि गुरुवार को दिव्यांग बोर्ड में कुल 60 दिव्यांगों को जांच के लिये रजिस्ट्रेशन किया गया था. जिसके बाद बोर्ड में हड्डी के कुल 40 दिव्यांगों की जांच हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ निरंजन कुमार ने किया. वही नेत्र के कुल 8 दिव्यांगों की जांच नेत्र विशेषज्ञ डॉ किष्टो द्वारा किया गया. इसके अतिरिक्त मानिसक रूप से दिव्यांग कुल 12 दिव्यांगों की जांच फिजिशयन डॉ रमन द्वारा किया गया. सिविल सर्जन डॉ राजू ने बताया कि प्रत्येक गुरुवार को दिव्यांगों की जांच के लिये अस्पताल में दिव्यांग शिविर लगाया जाता है. जहां दिव्यांगों के दिव्यांगाता की जांच कर उन्हें यूडीआईडी कार्ड उपलब्ध कराया जाता है. जो जांच के बाद एक सप्ताह में उपलब्ध करा दिया जाता है. आज जिन दिव्यांगों के दिव्यांगता की जांच की गयी है. उन्हें एक सप्ताह में यूडीआईडी कार्ड उपलब्ध करा दिया जायेगा. मौके पर दिव्यांग कार्यालय कर्मी शैलेश कुमार मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT JHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >