साक्षर भारत के तहत मिलेगा कौशल विकास प्रशक्षिण

मुंगेर : साक्षर भारत कार्यक्रम के तहत प्रमाणित शिक्षार्थियों का समूह बनाकर उसे कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जायेगा. यह जानकारी बुधवार को लोक शिक्षा समिति की बैठक में मुख्य कार्यक्रम समन्वयक देवानंद यादव ने दी. बैठक की अध्यक्षता शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (साक्षरता) देवेंद्र झा ने की. मुख्य कार्यक्रम समन्वयक ने प्रत्येक प्रखंड […]

मुंगेर : साक्षर भारत कार्यक्रम के तहत प्रमाणित शिक्षार्थियों का समूह बनाकर उसे कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जायेगा. यह जानकारी बुधवार को लोक शिक्षा समिति की बैठक में मुख्य कार्यक्रम समन्वयक देवानंद यादव ने दी. बैठक की अध्यक्षता शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (साक्षरता) देवेंद्र झा ने की. मुख्य कार्यक्रम समन्वयक ने प्रत्येक प्रखंड कार्यक्रम समन्वयकों को निर्देश दिया कि साक्षर भारत कार्यक्रम के तहत प्रमाणित शिक्षार्थियों की 40-40 समूह बना कर उपलब्ध कराये. ताकि जन शिक्षण संस्थान द्वारा इन सबों को कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जा सके.

साथ ही मुद्रण बैंक ऋण योजना से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर बल दिया गया. उन्होंने कहा कि गोद लिये गये लोक शिक्षण केंद्रों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी देवेंद्र झा ने कहा कि शिशुओं को विभिन्न तकनीक के माध्यम से साक्षर किया जाय. एसआरजी वसीम उद्दीन ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत अधिक से अधिक लाभुकों को जोड़ कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा. जबकि वेदानंद पाठक ने टोला सेवक, शिक्षा स्वयंसेवक द्वारा संचालित साक्षरता केंद्र पर तिथिवार साप्ताहिक पाठ संचालन की बात कही. इस मौके पर बीआरपी रघुवीर प्रसाद सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >