संग्रामपुर से भागे प्रेमी युगल ने जमुई में ली शादी की शपथ

संग्रामपुर से भागे प्रेमी युगल ने जमुई में ली शादी की शपथ बरियारपुर से पुलिस ने प्रेमी युगल पकड़ाया प्रतिनिधि , संग्रामपुरझिट्टी गांव से भागे प्रेमी युगल को संग्रामपुर पुलिस ने बरियारपुर के रहियापुर से बरामद किया है. वे दोनों जमुई में नॉटरी पदाधिकारी के समक्ष पति-पत्नी के रूप में शपथ ली है. विदित हो […]

संग्रामपुर से भागे प्रेमी युगल ने जमुई में ली शादी की शपथ बरियारपुर से पुलिस ने प्रेमी युगल पकड़ाया प्रतिनिधि , संग्रामपुरझिट्टी गांव से भागे प्रेमी युगल को संग्रामपुर पुलिस ने बरियारपुर के रहियापुर से बरामद किया है. वे दोनों जमुई में नॉटरी पदाधिकारी के समक्ष पति-पत्नी के रूप में शपथ ली है. विदित हो कि झिट्टी गांव निवासी लक्ष्मण साह द्वारा थाने में अपनी नाबालिग लकड़ी के अपहरण का मामला दर्ज कराया था. जिसमें गांव में ही काजल कुमार एवं उसके साथियों को अभियुक्त बनाया गया. संग्रामपुर थाने के एएसआइ देव कुमार को गुप्त सूचना मिली कि काजल अपनी प्रेमिका के साथ अपने ननिहाल रहियापुर थाना बरियारपुर में रह रहा है. पुलिस ने रहियापुर गांव में छापेमारी कर दोनों युगल को बरामद किया. जिसे पुलिस अभिरक्षा में 164 के बयान दिलाने के लिए बुधवार को मुंगेर न्यायालय भेजा गया. काजल एवं सविता (काल्पनिक) ने बताया कि वे दोनों आपसी सहमति से घर छोड़ कर भाग गये है. 26 अक्तूबर को नॉटरी पब्लिक जमुई के समक्ष हम दोनों ने अपने आप को बालिग बताते हुए शपथ पत्र द्वारा पति-पत्नी के रूप में स्वीकार किया है. जिसकी प्रति हमारे पास है. संग्रामपुर थानाध्यक्ष शशिकांत सिन्हा ने बताया कि दोनों को न्यायालय भेज दिया गया है. न्यायालय के आदेश के आधार पर ही अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >