ट्रक की चपेट में आने से व्यवसायी की मौत

ट्रक की चपेट में आने से व्यवसायी की मौत तारापुर . तारापुर-देवघर मुख्य मार्ग कटोरिया के समीप सोमवार की शाम 51 वर्षीय शंकर भगत की मौत ट्रक की चपेट में आने से हो गयी. वह तारापुर थाना क्षेत्र के मोहनगंज बाजार का रहने वाला है. बताया जाता है कि किराना व्यवसायी शंकर भगत एवं सीमेंट […]

ट्रक की चपेट में आने से व्यवसायी की मौत तारापुर . तारापुर-देवघर मुख्य मार्ग कटोरिया के समीप सोमवार की शाम 51 वर्षीय शंकर भगत की मौत ट्रक की चपेट में आने से हो गयी. वह तारापुर थाना क्षेत्र के मोहनगंज बाजार का रहने वाला है. बताया जाता है कि किराना व्यवसायी शंकर भगत एवं सीमेंट व्यवसायी अजय भगत मोटर साइकिल देवघर पूजा करने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने धक्का मारते हुए फरार हो गया. जिसकी चपेट में आने से शंकर भगत की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वहीं अजय भगत भी घायल हो गया. घटना की सूचना पाते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बरामद कर अंत्यपरीक्षण के लिए बांका भेज दिया. शंकर भगत की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया. सर्पदंश हवेली खड़गपुर . नगर पंचायत के संत टोला निवासी कृष्ण कुमार चौरसिया को एक विषैले सांप ने सोमवार को डंस लिया. परिजनों ने उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर में भरती कराया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया. बताया जाता है कि कृष्ण कुमार अपने घर में काम कर रहा था कि उसी दौरान सांप ने डंस लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >