बरियारपुर ब्रिज सर्विस रोड के लिए 50 लाख उपलब्ध : विधायक

प्रतिनिधि, बरियारपुर स्थानीय जदयू विधायक अनंत कुमार सत्यार्थी ने कहा है कि बरियारपुर-खड़गपुर मार्ग में शीघ्र ही बड़े वाहनों का परिचालन शुरू हो जायेगा. इसके लिए ब्रिज के दोनों ओर सर्विस रोड का निर्माण किया जाना है. इस रोड के लिए मुंगेर जिला प्रशासन को 50 लाख की राशि उपलब्ध करा दी गयी है. वे […]

प्रतिनिधि, बरियारपुर स्थानीय जदयू विधायक अनंत कुमार सत्यार्थी ने कहा है कि बरियारपुर-खड़गपुर मार्ग में शीघ्र ही बड़े वाहनों का परिचालन शुरू हो जायेगा. इसके लिए ब्रिज के दोनों ओर सर्विस रोड का निर्माण किया जाना है. इस रोड के लिए मुंगेर जिला प्रशासन को 50 लाख की राशि उपलब्ध करा दी गयी है. वे बरियारपुर ब्रह्मस्थान में बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे. विधायक ने कहा कि बरियारपुर रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण में आने वाले बाधाओं को दूर कर लिया गया है और जिन लोगों का जमीन पुल निर्माण के लिए अधिग्रहण किया जायेगा उनके लिए राशि भी उपलब्ध करा दी गयी है. उन्होंने कहा कि वे पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव अरुण कुमार सिंह के साथ पटना में बैठक कर इस मामले में आने वाले सभी समस्याओं का निदान कराया और तत्काल ही मुआवजे की राशि जिलाधिकारी को भेज दी गयी है. उन्होंने कहा कि सर्विस रोड का डीपीआर 50 लाख का बना है और उस वह राशि भी जिला प्रशासन को उपलब्ध हो गयी है. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष कृष्णदेव मंडल, जदयू नेता विजेंद्र कुमार मिंटू मुख्य रूप से मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >