फोटो संख्या : 1फोटो कैप्सन : बैठक में उपस्थित शिक्षा समिति के सदस्य प्रतिनिधि, मुंगेर साक्षर भारत कार्यक्रम, महादलित अल्पसंख्यक एवं अतिपिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना की आवश्यक बैठक बुधवार को जिला लोक शिक्षा समिति कार्यालय में हुई. उसकी अध्यक्षता जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रेखा रानी ने की. बैठक में साक्षरता केंद्रों पर शिशिक्षुओं की उपस्थिति एवं ठहराव को सुनिश्चित करने की हिदायत दी गयी. मुख्य कार्यक्रम समन्वयक देवानंद यादव ने कहा कि टोला सेवक, शिक्षा स्वयंसेवक द्वारा केंद्र पर पढ़ रहे छात्र-छात्रओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिया जाय. उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत केंद्र पर कार्यरत शिशिक्षुओं के गुणवत्ता का भी आकलन किया जाना है जिसे आगामी परीक्षा में शामिल किया जायेगा. जिला कार्यक्रम समन्वयक वेदानंद पाठक ने कहा कि एनआइओएस द्वारा प्राप्त प्रमाण पत्र नवसाक्षरों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. ताकि जन शिक्षण संस्थान द्वारा कौशल विकास प्रशिक्षण दिलाया जा सके और साक्षरता प्राप्त नवसाक्षर प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बन सके. साथ ही केंद्र के बाहर दीवार लेखन का कार्य कराया जाय. मौके पर हेमा भारती, श्यामनंदन शर्मा, ओमप्रकाश चौधरी, मोरध्वज प्रसाद, मनुजेंद्र कुमार मिंटू, इंद्रदेव प्रसाद सिंह, अशोक कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे.
नवसाक्षरों को मिले गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
फोटो संख्या : 1फोटो कैप्सन : बैठक में उपस्थित शिक्षा समिति के सदस्य प्रतिनिधि, मुंगेर साक्षर भारत कार्यक्रम, महादलित अल्पसंख्यक एवं अतिपिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना की आवश्यक बैठक बुधवार को जिला लोक शिक्षा समिति कार्यालय में हुई. उसकी अध्यक्षता जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रेखा रानी ने की. बैठक में साक्षरता केंद्रों पर शिशिक्षुओं की उपस्थिति […]
