पीसीसी सड़क व नाला का विधायक ने किया उद्घाटन

फोटो संख्या : 18फोटो कैप्सन : उद्घाटन करते विधायक शैलेश कुमार प्रतिनिधि, धरहरा जदयू विधायक शैलेश कुमार ने रविवार को धरहरा प्रखंड के हेमजापुर एवं बाहाचौकी गांव में पीसी सड़क व नाला का उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि धरहरा प्रखंड के सभी गांवों का विकास मेरी प्राथमिकता है. कोई भी गांव विकास […]

फोटो संख्या : 18फोटो कैप्सन : उद्घाटन करते विधायक शैलेश कुमार प्रतिनिधि, धरहरा जदयू विधायक शैलेश कुमार ने रविवार को धरहरा प्रखंड के हेमजापुर एवं बाहाचौकी गांव में पीसी सड़क व नाला का उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि धरहरा प्रखंड के सभी गांवों का विकास मेरी प्राथमिकता है. कोई भी गांव विकास से वंचित नहीं रहेगा. मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत हेमजापुर गांव के वासुदेव दास से गोपाल दास के घर तक लगभग 2 लाख 18 हजार 300 रुपये एवं बाहाचौकी मुसहरी टोला में 7 लाख 48 हजार रुपये की लागत से पीसीसी सड़क एवं नाला का निर्माण किया जायेगा. वहीं हेमजापुर के दलित महिलाओं ने विधायक से शिकायत की कि शिक्षकों द्वारा विद्यालय में ठीक ढंग से नहीं पढ़ाया जाता है और न ही मेनू के अनुसार भोजन ही दिया जाता है. सुंदरपुर के ग्रामीणों ने कहा कि दो वर्षों से बंद पड़े ट्रांसफॉर्मर विभाग द्वारा आजतक नहीं लगाया गया. जिस पर विधायक ने विद्युत विभाग को फोन कर अविलंब ट्रांसफॉर्मर एवं 11 हजार का विद्युत तार लगाने का निर्देश दिया. मौके पर जदयू नेता अविनाश जायसवार, जमालपुर प्रखंड अध्यक्ष विपिन सिंह, मुखिया राजीव रंजन सिंह, आनंद मोहन सिंह, वीर अभिमन्यु, द्रोपदी देवी, अनिल यादव मुख्य रूप से मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >