प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर बिहार की जनता रंगा-बिल्ला की जोड़ी को सबक सिखायेगी और इस बार महागठबंधन का नाम लेने वाला नहीं मिलेगा. ये बातें हिंदुस्तानी अवाम मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी ने खड़गपुर में आयोजित ईद मिलन समारोह में कही. उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन पूरी ऊर्जा के साथ काम कर रही है और आगामी विधानसभा चुनाव में लालू नीतीश की जोड़ी को उखाड़ फेकेगी. उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध बेलगाम हो चुकी है तथा हत्या, अपहरण, बलात्कार जैसी घटनाएं आम बात हो गयी है. उन्होंने कहा कि अगले चुनाव के बाद बिहार में एनडीए गठबंधन की सरकार बनेगी और बिहार को विकसित राज्य के मानचित्र पर स्थापित किया जायेगा. उन्होंने खड़गपुर के मोमीनटोला, दरियापुर, रोशननगर में मुसलिम धर्मावलंबियों से मिल कर उन्हें ईद की मुबारकवाद भी दी. मौके पर पूर्व विधायक गणेश पासवान, जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष रवींद्र कुमार सिंह कल्लू, हम नेत्री रेखा सिंह चौहान, वार्ड पार्षद मो. रउफ, राजेश चौधरी मुख्य रूप से मौजूद थे.
रंगा-बिल्ला को सबक सिखायेगी जनता : शकुनी चौधरी
प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर बिहार की जनता रंगा-बिल्ला की जोड़ी को सबक सिखायेगी और इस बार महागठबंधन का नाम लेने वाला नहीं मिलेगा. ये बातें हिंदुस्तानी अवाम मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी ने खड़गपुर में आयोजित ईद मिलन समारोह में कही. उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन पूरी ऊर्जा के साथ काम कर […]
