फोटो संख्या : 12फोटो कैप्सन : घायल युवक प्रतिनिधि , मुंगेर मुंगेर-जमालपुर मुख्य मार्ग दौलतपुर के समीप दो मोटर साइकिल की आपस में भिड़ंत हो गयी. जिसमें दोनों मोटर साइकिल के चालक गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसे इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भरती कराया गया. प्राप्त समाचार के अनुसार रामपुर जमालपुर निवासी दिनेश कुमार मंडल का पुत्र अभिषेक कुमार मोटर साइकिल से मुंगेर आ रहा था. दौलतपुर के समीप एक बंदर ने उस पर हमला बोल दिया. जिससे बचने के क्रम में जमालपुर की ओर से आ रही एक मोटर साइकिल ने उसे धक्का मार दिया. इस मोटर साइकिल दुर्घटना में दोनों मोटर साइकिल चालक बुरी तरह घायल हो गये. दूसरा घायल युवक बेगूसराय जिले के साहबपुर कमाल थाना के खरहट गांव निवासी जगदीश प्रसाद का पुत्र अखिलेश कुमार है जो जमालपुर से मुंगेर जहाज घाट आ रहा था. स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भरती कराया है.
मोटर साइकिल भिड़ंत में दो घायल
फोटो संख्या : 12फोटो कैप्सन : घायल युवक प्रतिनिधि , मुंगेर मुंगेर-जमालपुर मुख्य मार्ग दौलतपुर के समीप दो मोटर साइकिल की आपस में भिड़ंत हो गयी. जिसमें दोनों मोटर साइकिल के चालक गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसे इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भरती कराया गया. प्राप्त समाचार के अनुसार रामपुर जमालपुर […]
