प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर बैजलपुर पंचायत के लरूई गांव में खर्रा नदी पर स्थित नहर के क्षतिग्रस्त हो जाने से किसान परेशान हैं. किसानों को चिंता सताने लगी है कि उसके खेतों में सिंचाई के लिए पानी कैसे पहुंचेगी. जबकि इस नहर से बैजलपुर गांव के सैकड़ों एकड़ भूमि में खेती करते हैं और उनके जीविका का मुख्य साधन कृषि है. बैजलपुर, बरूई एवं गोबड्डा पंचायत के किसान गंगाधर यादव, जंतरी यादव, जीतेंद्र यादव, प्रताप सिंह, गौतम यादव, उत्तम यादव, मलखान बिंद, दिवाकर कुमार, मनोज पंडित, आशीष पंडित, राहुल पंडित ने बताया कि पिछले 5-6 महीनों से नहर क्षतिग्रस्त पड़ा है. जिसे देखने वाला कोई नहीं. सिंचाई विभाग को इसके बारे में सूचना भी दी गयी. लेकिन आजतक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गयी. अगर यही हाल रहा तो इस वर्ष किसानों को खेती में नहर के माध्यम से सिंचाई करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. बारिश होने के वजह किसान बेफिक्र है लेकिन आने वाले समय में नहर से सिंचाई के बिना दूसरा कोई विकल्प नहीं है. कहते हैं अभियंता सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि नहर क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है. नहर मरम्मती के लिए कनीय अभियंता को आदेश दिया गया है. जल्द ही नहर मरम्मती कर दिया जायेगा.
लरूई के समीप नहर क्षतिग्रस्त, किसान परेशान
प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर बैजलपुर पंचायत के लरूई गांव में खर्रा नदी पर स्थित नहर के क्षतिग्रस्त हो जाने से किसान परेशान हैं. किसानों को चिंता सताने लगी है कि उसके खेतों में सिंचाई के लिए पानी कैसे पहुंचेगी. जबकि इस नहर से बैजलपुर गांव के सैकड़ों एकड़ भूमि में खेती करते हैं और उनके जीविका […]
