कूपन वितरण को लेकर उपभोक्ताओं ने जताया असंतोष

फोटो संख्या : 18फोटो कैप्सन : कूपन के लिए परेशान उपभोक्ता प्रतिनिधि , जमालपुरजमालपुर शहरी क्षेत्र में कूपन वितरण को लेकर उपभोक्ताओं में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है. ऐसी शिकायत शुक्रवार को राजकीय बालिका मध्य विद्यालय मुंगरौड़ा नंबर-टू में कूपन लेने पहुंचे उपभोक्ताओं ने की. इस केंद्र पर नगर परिषद के वार्ड संख्या छह […]

फोटो संख्या : 18फोटो कैप्सन : कूपन के लिए परेशान उपभोक्ता प्रतिनिधि , जमालपुरजमालपुर शहरी क्षेत्र में कूपन वितरण को लेकर उपभोक्ताओं में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है. ऐसी शिकायत शुक्रवार को राजकीय बालिका मध्य विद्यालय मुंगरौड़ा नंबर-टू में कूपन लेने पहुंचे उपभोक्ताओं ने की. इस केंद्र पर नगर परिषद के वार्ड संख्या छह के लोगों को राशन केरोसिन का कूपन वितरित किया जा रहा था. मौके पर उपस्थित वार्ड पार्षद अमर शक्ति, अजय मंडल, मीरा देवी, नीरज कुमार, विकास कुमार सहित दर्जनों उपभोक्ताओं ने बताया कि उन लोगों को एकाएक यह सूचना दी गई कि आज ही कूपन का वितरण किया जायेगा. जबकि नियमानुसार इसकी सूचना पूर्व में ही देने का प्रावधान है. उन्होंने यह भी शिकायत की कि कूपन वितरित करने के लिए निर्धारित स्थल पर कर्मचारी साढ़े ग्यारह बजे के बाद पहुंचे. जबकि उपभोक्ताओं को दस बजे ही बुलाया गया था. वहीं कूपन बांटने वहां पहुंचे नगर परिषद के कमीशन एजेंट मनोज पासवान ने बताया कि उन्हें देर से कूपन मिला. उन्होंने बताया कि केवल 31 लोगों का राशन का कूपन बांटने के लिए मिला है. जबकि 875 लोगों का किरासन कूपन दिया गया है. इसको लेकर लोगों में असंतोष देखा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >