दशम के छात्राओं को दी गयी 100 रुपये कम छात्रवृत्ति

छात्राओं ने प्रधानाध्यापक पर लगाया आरोप प्रतिनिधि , संग्रामपुर प्रखंड के बलिया पंचायत स्थित आदर्श उच्च विद्यालय कुंआगढी के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर छात्रवृत्ति में कम राशि देने का आरोप लगाया. कक्षा दशम की छात्राएं सावित्री कुमारी, गुडि़या, ज्योति, खुशबू एवं प्रतिभा कुमारी ने बताया कि आज प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा छात्रवृत्ति […]

छात्राओं ने प्रधानाध्यापक पर लगाया आरोप प्रतिनिधि , संग्रामपुर प्रखंड के बलिया पंचायत स्थित आदर्श उच्च विद्यालय कुंआगढी के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर छात्रवृत्ति में कम राशि देने का आरोप लगाया. कक्षा दशम की छात्राएं सावित्री कुमारी, गुडि़या, ज्योति, खुशबू एवं प्रतिभा कुमारी ने बताया कि आज प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा छात्रवृत्ति की राशि देने के लिए उनलोगों को बुलाया गया. 1800 रुपये के बजाय 1700 रुपये प्रत्येक छात्राओं को दिया गया. कुल 40 छात्रा एवं 4 छात्रों को 100-100 रुपये कम दिये गये. जब हमलोगों ने 100 रुपये कम देने का कारण पूछा तो बताया गया कि जो दे रहे हैं उसे रख लो. छात्राओं ने कहा कि 9 वीं कक्षा में भी उनलोगों को छात्रवृत्ति राशि नहीं दी गयी थी. जबकि यह राशि वर्ष 2014 में ही सरकार द्वारा उपलब्ध करा दी गयी थी. कहते हैं प्रधानाध्यापक प्रभारी प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि जो राशि छात्र-छात्राओं को कम दी गयी है उसका समायोजन छात्र-छात्राओं के परीक्षा शुल्क में कर दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >