स्ट्रीट लाइट का नहीं मिल रहा समुचित लाभ

जमालपुर: नगर परिषद क्षेत्र जमालपुर में लगाई गयी स्ट्रीट लाइट शोभा की वस्तु बनकर रह गयी है. मुंगेर जमालपुर मुख्य सड़क, सदर बाजार रोड तथा इस्ट कॉलोनी में अलबर्ट रोड से 212 नंबर रेलवे पुल तक लाखों रुपये की लागत से जिला शहरी विकास प्राधिकरण (डूडा) द्वारा लगायी गयी स्ट्रीट लाइटों की स्थिति कमोबेश असंतोष […]

जमालपुर: नगर परिषद क्षेत्र जमालपुर में लगाई गयी स्ट्रीट लाइट शोभा की वस्तु बनकर रह गयी है. मुंगेर जमालपुर मुख्य सड़क, सदर बाजार रोड तथा इस्ट कॉलोनी में अलबर्ट रोड से 212 नंबर रेलवे पुल तक लाखों रुपये की लागत से जिला शहरी विकास प्राधिकरण (डूडा) द्वारा लगायी गयी स्ट्रीट लाइटों की स्थिति कमोबेश असंतोष प्रद बन कर रह गयी है. इसको लेकर स्थानीय नागरिकों में सरकार की कार्यकारी एजेंसियों के कामकाज के प्रति असंतोष व्याप्त है.
दो दर्जन से अधिक लाइट बंद : मुंगेर जमालपुर मुख्य सड़क पर जुबली वेल चौक से जमालपुर नगर परिषद सीमा तक हाल ही के दिनों में स्ट्रीट लाइट लगाये गये. स्थापना के बाद कुछ दिनों तक तो सभी लाइट जले तथा लोगों को इस मार्ग पर रात्रि में मेट्रोपोलिटेन सिटी का भी एहसास हुआ. परंतु कुछ दिनों बाद ही इनमें कई लाइट ने जलना बंद कर दिया. बीएमपी फील्ड के दक्षिणी छोर से बड़ी दरियापुर होते जुबली वेल चौक तक के लगभग दो दर्जन स्ट्रीट लाइट बंद हो गये हैं.

कुछ स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि इनमें कोई तकनीकी खराबी आ गई है. जिसके कारण यह कब जलेगी और कब नहीं ये पता नहीं चलता.

सदर बाजार क्षेत्र में भी परेशानी. बताया जाता है कि वर्ष 2008-09 में लोकसभा चुनाव से पहले जुबली वेल चौक से वंशीधर मोड़ होते हुए भारत माता चौक तक स्ट्रीट लाइट की स्थापना की गई थी. नगर परिषद के विभिन्न वार्डो से गुजरने वाले सदर बाजार रोड के कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइट कुछ महीने से तो कई स्थानों पर वर्षो से नहीं जल रहे. इसके कारण भी लोगों में असंतोष बना हुआ है. स्थानीय निवासियों की माने तो वार्ड संख्या 12, 22, 23 तथा 26 में लंबे समय से स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही. वार्ड संख्या 26 के पार्षद गौतम आजाद ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने बाकायदा नगर परिषद बोर्ड की बैठक में भी मामला उठाया था. परंतु आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई.
स्थापना के बाद से ही नहीं जली लाइट. सबसे अधिक खराब स्थिति इस्ट कॉलोनी क्षेत्र में लगायी गई स्ट्रीट लाइट की है. यहां डूडा द्वारा लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व ही अलबर्ट रोड से आशिकपुर क्षेत्र के बीएमपी-9 तक कई दर्जन स्ट्रीट लाइट लगाये गये हैं, जो स्थापना के बाद से ही नहीं जल पाये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >