बारह सदस्यीय टीम शामिल होगी हैंडवॉल प्रतियोगिता में

फोटो संख्या : 11फोटो कैप्सन : प्रतियोगिता में शामिल बच्ची. प्रतिनिधि, जमालपुर वैशाली में प्रस्तावित लड़कियों के राज्य स्तरीय सब जूनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप में केंद्रीय विद्यालय की बारह छात्राएं शामिल होंगी. वैशाली के हाजीपुर के बीडी पब्लिक उच्च विद्यालय में 17 से 19 जुलाई तक चैंपियनशिप का आयोजन होगा. इस बात की जानकारी मुंगेर जिला […]

फोटो संख्या : 11फोटो कैप्सन : प्रतियोगिता में शामिल बच्ची. प्रतिनिधि, जमालपुर वैशाली में प्रस्तावित लड़कियों के राज्य स्तरीय सब जूनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप में केंद्रीय विद्यालय की बारह छात्राएं शामिल होंगी. वैशाली के हाजीपुर के बीडी पब्लिक उच्च विद्यालय में 17 से 19 जुलाई तक चैंपियनशिप का आयोजन होगा. इस बात की जानकारी मुंगेर जिला हैंडबॉल एसोसिएशन द्वारा दी गयी. चेयरमैन नरेंद्र राय, अध्यक्ष एके सिंह तथा ट्रेजरर मणिराज भारती ने गुरुवार को बताया कि इसी चैंपियनशिप में प्रतिभागियों के प्रदर्शन के आधार पर बिहार स्टेट हैंडबॉल टीम का भी चयन किया जायेगा. उन्होंने बताया कि केंद्रीय विद्यालय के कक्षा पांच से लेकर कक्ष नौ तक की छात्राओं को टीम में शामिल किया गया है. कक्षा नौ की सृष्टि, प्रतीक्षा, अल्पना, पूजा, कक्षा आठ की आंचल, कक्षा सात की श्रेया, सोनम, प्रिया, आंचल, कक्षा छह की प्रिया तथा कक्षा पांच की संध्या, लक्ष्मी एवं दिव्याश्री टीम में शामिल है. जबकि कोच के रूप में राकेश रंजन टीम के साथ जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >