बंदूक फैक्टरी पर भी है पुलिस की नजर

मुंगेर. पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि बंदूक फैक्टरी पर भी पुलिस नजर रखे हुए है. क्योंकि बंदूक कारखाना में ऐसे कई कंपनी है जो पिछले कई वर्षो से बंद है. जहां बाहरी लोगों को आना-जाना होता है. वे लोग कैसे अंदर आते है और किस लिए आते है. पुलिस उस पर नजर […]

मुंगेर. पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि बंदूक फैक्टरी पर भी पुलिस नजर रखे हुए है. क्योंकि बंदूक कारखाना में ऐसे कई कंपनी है जो पिछले कई वर्षो से बंद है. जहां बाहरी लोगों को आना-जाना होता है. वे लोग कैसे अंदर आते है और किस लिए आते है. पुलिस उस पर नजर रख रही है.
अब तक पांच मिनी गन फैक्टरियों का उद्भेदन
मुफस्सिल थाना पुलिस ने सोमवार को दियारा क्षेत्र में छापेमारी कर पांच मिनी गन फैक्टरी का उद्भेदन किया है. जबकि हथियार बनाते मिर्जापुर बरदह गांव निवासी मो जावेद को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. एसपी ने बताया कि दियारा क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. जिसमें अबतक पांच मिनी गन फैक्टरी का उद्भेदन भी किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >