फोटो संख्या : 17फोटो कैप्सन : समापन के मौके पर उपस्थित छात्राएं प्रतिनिधि , जमालपुरजिला शिक्षा पदाधिकारी सह भारत स्काउट एंड गाइड के डिस्ट्रक्टि कमिश्नर के आदेश पर चल रहा प्रथम व द्वितीय सोपान का छह दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को संपन्न हो गया. एनसी घोष बालिका प्लस टू विद्यालय में चल रहे प्रशिक्षण के समापन समारोह का उद्घाटन प्रधानाध्यापिका वीणा कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया. मुख्य अतिथि के रूप में जिला संगठन आयुक्त श्रवण कुमार ठाकुर मुख्य रूप से मौजूद थे. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान लगभग 100 से अधिक छात्राओं को मेपिंग, खोज के चिह्न, दिशा सूचक यंत्र, आपदा प्रबंधन, प्राथमिक चिकित्सा तथा विभिन्न प्रकार के गांठ व टेंट लगाने का प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षक के रूप में सुमन कुमार की भूमिका सराहनीय रही. समापन समारोह में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. झंडा अवतरण के बाद राष्ट्र गान से समारोह का समापन हुआ.
प्रथम व द्धितीय सोपान प्रशिक्षण का हुआ समापन
फोटो संख्या : 17फोटो कैप्सन : समापन के मौके पर उपस्थित छात्राएं प्रतिनिधि , जमालपुरजिला शिक्षा पदाधिकारी सह भारत स्काउट एंड गाइड के डिस्ट्रक्टि कमिश्नर के आदेश पर चल रहा प्रथम व द्वितीय सोपान का छह दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को संपन्न हो गया. एनसी घोष बालिका प्लस टू विद्यालय में चल रहे प्रशिक्षण के समापन […]
