मुंगेर: मुंगेर शहरी क्षेत्र को दूधिया रोशनी से जगमग करने के लिए नगर निगम प्रशासन ने तैयारी तो आरंभ कर दी है और चयनित स्थानों पर एलक्ष्डी स्ट्रीट लाइट भी लगाना प्रारंभ हो गया है. लेकिन बड़ा महावीर स्थान से लेकर भगत सिंह चौक तक जहां पुराना स्ट्रीट लाइट लगा है उसी के बगल में एलक्ष्डी लाइट भी लगाया गया है. शहरी सौंदर्यीकरण योजना के तहत मुंगेर नगर निगम क्षेत्र के 700 स्थानों पर एलक्ष्डी स्ट्रीट लगाने के लिए निगम प्रशासन ने बुडको को प्रस्ताव भेजा था.
बुडको ने तत्काल 200 स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगाने का प्रस्ताव स्वीकृत किया है. प्रथम चरण में बुडको द्वारा 100 स्थानों पर स्ट्रीट लगाया जा रहा है. बताया जाता है कि 30-30 मीटर की दूरी पर स्ट्रीट लाइट लगाया जायेगा. ताकि शहर के मुख्य क्षेत्रों में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था हो सके.
पुराने लाइट के बगले में लगे नये लाइट : निगम प्रशासन की लापरवाही के कारण नगर निगम के समीप 100 गज की दूरी पर पहले से ही स्ट्रीट लाइट लगा हुआ है. जबकि ठीक उसी के बगल में नये स्ट्रीट एलक्ष्डी लाइट लगाया जा रहा है. निगम का हाल यह है कि पुराने लाइट को ठीक करने के बजाय उसी जगह नये लाइट लगाया जा रहा है जहां पहले से लाइट लगा है.
लगाये जा रहे स्ट्रीट लाइट : प्रथम चरण में नगर निगम भवन से होते हुए भगत सिंह चौक, विजय टॉकिज व कस्तूरबा वाटर वर्क्स चौक एवं हजरतगंज-अरगरा रोड होते हुए पटना रोड तक 25-25 स्ट्रीट लाइट लगाये जा रहे हैं.
जिन स्थानों पर पहले से लाइट लगी है वैसे जगहों पर लगाये गये एलक्ष्डी लाइट को खाली स्थान पर लगाने का निर्देश दिया गया है. जल्द ही वैसे स्थानों से लाइट को हटा लिया जायेगा.
प्रभात कुमार सिन्हा , नगर आयुक्त
