17. प्रखंड की खबरें :-

कूपन वितरण आज से तारापुर . खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मिलने वाले राशन एवं किरासन तेल का कूपन मंगलवार वितरित की जायेगी. कूपन का वितरण रोस्टर के अनुसार किया जायेगा. यह जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी दुर्गा शंकर ने दी. उन्होंने बताया कि पीएचएच के 56,224 एवं अंत्योदय के 2808 लाभुकों के बीच कूपन का […]

कूपन वितरण आज से तारापुर . खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मिलने वाले राशन एवं किरासन तेल का कूपन मंगलवार वितरित की जायेगी. कूपन का वितरण रोस्टर के अनुसार किया जायेगा. यह जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी दुर्गा शंकर ने दी. उन्होंने बताया कि पीएचएच के 56,224 एवं अंत्योदय के 2808 लाभुकों के बीच कूपन का वितरण किया जायेगा. इन लाभुकों के अलावे लाल कार्डधारी एवं एपीएल कार्डधारी को किरासन तेल का कूपन दिया जायेगा. मंगलवार को धोबई एवं रामपुर विषय पंचायत में कूपन का वितरण किया जाना है. ——————बच्चों के सर से छिना पिता का साया टेटियाबंबर . गंगटा जंगल के पैसरा बाबा स्थान में डंफर की चपेट में ट्रक चालक संजीव कुमार यादव उर्फ गब्बर की मौत हो गयी. उसने अपने पीछे तीन पुत्री एवं एक पुत्र छोड़ गये. अब इन बच्चों से पिता का साया छिन गया. बताया जाता है कि संजीव तीन भाई था. जिसमें दो भाई की मौत पूर्व ही सड़क हादसा में हो चुका है. मृतक दोनों भाई ट्रक में चालक एवं उप चालक था. दोनों भाईयों की मौत के बाद परिवार का सारा बोझ संजीव के कंधों पर था. लेकिन रविवार की रात संजीव की भी मौत सड़क हादसे में हो गयी. जिससे इस परिवार के समक्ष दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >