फोटो संख्या : 2फोटो कैप्सन : पूरबसराय स्थित रेलवे अंडर ब्रिज प्रतिनिधि , मुंगेरपूरबसराय रेलवे अंडर ब्रिज डेंजर जोन में तब्दील हो गया है. थोड़ी सी भी असावधानी हुई की दुर्घटना घटी. क्योंकि अंडर ब्रिज के नीचे की ढलाई पहली ही बारिश में ध्वस्त हो गयी है और दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है. पूरबसराय रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे जो ढलाई हुई है उसमें घटिया सामग्री का इस्तेमाल संवेदक द्वारा किया गया था. जिसके कारण ढलाई पहली ही बारिश में ध्वस्त हो गया. ढलाई टूटने के कारण इसमें बड़े-बड़े गड्ढे हो गये हैं. जिसमें पानी भरा हुआ है जो काफी खतरनाक हो गया है. पुल से ऑटो या अन्य वाहन पार करने में चालकों के पसीने छूट जाते हैं. मोटर साइकिल चालक भी पुल को पार करने में पहले दुर्घटना का मूल्यांकन करते है फिर उसे पार करने का साहस करते हैं. गड्ढ़ा इतना खतरनाक हो गये ही वाहन उसमें एका-एक फंस जाता है. लोगों का कहना है कि इतना कमजोर ढलाई पुल मार्ग है कि वह एक बरसात भी नहीं टिक पाया. अगर इसी तरह का ढलाई ऊपरी हिस्से का होगा तो वह भी ट्रेन चलने के दौरान कुछ ही माह में ध्वस्त हो जायेगा. जिसकी जांच होनी चाहिए. इतना ही नहीं पुल के दोनों ओर से जो स्लोपिंग की गयी है. वह भी काफी खतरनाक हो गया. बारिश के कारण उसमें कई नाले बन गये हैं. जिसमें वाहन फंस जाते हैं. लोगों का कहना है कि पुल के नीचे की ढलाई इंजीनियर की देखरेख में मजबूत तरीके से किया जाना चाहिए. ताकि बारिश के दिनों में पानी भरने के बाद भी सरपट वाहन निकल सके. अगर ऐसा नहीं होता है तो यह पुल दुर्घटना पुल बन कर रह जायेगा.
दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा पूरबसराय रेलवे अंडर ब्रिज
फोटो संख्या : 2फोटो कैप्सन : पूरबसराय स्थित रेलवे अंडर ब्रिज प्रतिनिधि , मुंगेरपूरबसराय रेलवे अंडर ब्रिज डेंजर जोन में तब्दील हो गया है. थोड़ी सी भी असावधानी हुई की दुर्घटना घटी. क्योंकि अंडर ब्रिज के नीचे की ढलाई पहली ही बारिश में ध्वस्त हो गयी है और दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है. पूरबसराय […]
