बाल सुधार गृह के गेट से मोटर साइकिल की चोरी

प्रतिनिधि , मुंगेरसमाहरणालय के समीप स्थित बाल सुधार गृह रिमांड होम के गेट से रविवार को चारों ने एक मोटर साइकिल की चोरी कर ली. इस संबंध में पीडि़त संधान कुमार ने कोतवाली थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नौवागढ़ी निवासी संधान […]

प्रतिनिधि , मुंगेरसमाहरणालय के समीप स्थित बाल सुधार गृह रिमांड होम के गेट से रविवार को चारों ने एक मोटर साइकिल की चोरी कर ली. इस संबंध में पीडि़त संधान कुमार ने कोतवाली थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नौवागढ़ी निवासी संधान कुमार ने बताया कि वह अपनी हीरो होंडा मोटर साइकिल संख्या बीआर08सी/ 7361 से पारस पासवान के साथ मुंगेर आया था. उसका बेटा टिंकु कुमार बाल सुधार गृह में बंद है. उसी से मिलने के लिए समाहरणालय के समीप रिमांड होम गेट पर मोटर साइकिल लगा कर हमलोग अंदर चले गये. जब वापस लौटे तो मोटर साइकिल गायब थी. काफी खोजबीन के बाद भी मोटर साइकिल नहीं मिली. कोतवाली थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस छानबीन प्रारंभ कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >