प्लस टू विद्यालय में छात्राओं को मिल रही गाइड की ट्रेनिंग

फोटो संख्या : 14फोटो कैप्सन : प्रशिक्षण लेती छात्राएं प्रतिनिधि , जमालपुरएनसी घोष बालिका प्लस टू विद्यालय में छात्राओं को प्रथम एवं द्वितीय सोपान के गाइड का सात दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को आरंभ हो गया. विद्यालय परिसर में भारत स्काउट एंड गाइड कार्यक्रम में प्रशिक्षक की भूमिका सुमन कुमार निभा रहे हैं.प्रशिक्षक ने बताया कि […]

फोटो संख्या : 14फोटो कैप्सन : प्रशिक्षण लेती छात्राएं प्रतिनिधि , जमालपुरएनसी घोष बालिका प्लस टू विद्यालय में छात्राओं को प्रथम एवं द्वितीय सोपान के गाइड का सात दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को आरंभ हो गया. विद्यालय परिसर में भारत स्काउट एंड गाइड कार्यक्रम में प्रशिक्षक की भूमिका सुमन कुमार निभा रहे हैं.प्रशिक्षक ने बताया कि छात्राओं को झंडा गीत, झंडा तथा गांठ की जानकारी, सफाई तथा व्यायाम का प्रशिक्षण दिया जायेगा. इसमें कक्षा नौ तथा दस की लगभग एक सौ छात्राएं भाग ले रही है. उन्होंने बताया कि गाइड का प्रशिक्षण प्राप्त कर छात्राएं समाज सेवा के साथ ही किसी भी प्रकार के आपदा की घड़ी में अपने परिवार एवं समाज में आगे बढ़ कर परोपकारी भूमिका निभाने में सक्षम हो पायेगी. मौके पर प्रधानाध्यापिका वीणा कुमारी एवं गाइड कैप्टन रश्मि रानी उपस्थित थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >