पत्नी से विवाद कर पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

फोटो संख्या : 11 फोटो कैप्सन : विलाप करते परिजन प्रतिनिधि , मुंगेर सदरमुफस्सिल थाना क्षेत्र के कटरिया पंचायत स्थित हसनपुर गांव में शुक्रवार की देर रात एक अधेड़ ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या का कारण पति-पत्नी के बीच विवाद बताया जा रहा है. प्राप्त समाचार के अनुसार हसनपुर गांव निवासी जामुन […]

फोटो संख्या : 11 फोटो कैप्सन : विलाप करते परिजन प्रतिनिधि , मुंगेर सदरमुफस्सिल थाना क्षेत्र के कटरिया पंचायत स्थित हसनपुर गांव में शुक्रवार की देर रात एक अधेड़ ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या का कारण पति-पत्नी के बीच विवाद बताया जा रहा है. प्राप्त समाचार के अनुसार हसनपुर गांव निवासी जामुन साव का 42 वर्षीय पुत्र राजेश साव शुक्रवार को शराब के नशे में घर पहुंचा. खाना खाने के बाद किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया. किंतु पिता के समझाने- बुझाने पर वह कमरे में अकेले सोने चला गया. सुबह सात बजे जब पत्नी संगीता देवी ने चाय देने के लिए दरबाजा खटखटायी तो अंदर से दरबाजा नहीं खुला. संगीता ने परिवार के अन्य सदस्यों को इस बात की जानकारी दी. सबों ने जोर-जोर से आवाज लगाया और काफी देर तक दरबाजा भी खटखटाया. किंतु कमरे के अंदर से न तो कोई आवाज आयी और न ही दरवाजा ही खोला गया. किसी अनहोनी की आशंका को लेकर परिजनों ने दरबाजे को तोड़ दिया. कमरे के अंदर राजेश पंखे के सहारे लटका हुआ था. परिजनों ने इस बात की जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अभिनव दूबे दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने पत्नी के बयान पर आत्महत्या का मामला दर्ज किया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >