इनामी अपराधी को भेजा गया जेल

जमालपुर : जमालपुर रेल थाना कांड संख्या 17/2009 के इनामी अपराधी चंदन सहनी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में लखीसराय जेल भेज दिया गया. वह वासुदेवपुर ओपी क्षेत्र के चंडी स्थान गोढ़ी टोला निवासी रामचंद्र सहनी उर्फ शंकर सहनी का पुत्र था. रेल थानाध्यक्ष कृपा सागर ने बताया कि चंदन पिछले छह वर्षों […]

जमालपुर : जमालपुर रेल थाना कांड संख्या 17/2009 के इनामी अपराधी चंदन सहनी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में लखीसराय जेल भेज दिया गया. वह वासुदेवपुर ओपी क्षेत्र के चंडी स्थान गोढ़ी टोला निवासी रामचंद्र सहनी उर्फ शंकर सहनी का पुत्र था. रेल थानाध्यक्ष कृपा सागर ने बताया कि चंदन पिछले छह वर्षों से फरार चल रहा था.

इस बीच पुलिस द्वारा न्यायालय के आदेश पर उसके घर की कुर्की भी की गई थी. परंतु वह लगातार फरार चल रहा था. इस बीच गुरुवार को रेल पुलिस को सूचना मिली कि वह चंडीस्थान स्थित अपने आवास पर देखा गया है. उसकी गिरफ्तारी के लिये पुलिस ने जाल बिछाया तथा उसे गिरफ्तार करने में रेल पुलिस सफल रही. उन्होंने बताया कि चंदन पर रेल पुलिस द्वारा एक हजार रुपये का इनाम रखा गया था. उसने सियालदह-वाराणसी एक्सप्रेस में लूट की घटना को अंजाम दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >