हर घर दस्तक कार्यक्रम में विधायक ने चिपकाया परचा

फोटो संख्या : 25फोटो कैप्सन : घर-घर दस्तक देते विधायक शैलेश कुमार प्रतिनिधि , जमालपुरस्थानीय जदयू विधायक शैलेश कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को जमालपुर के विभिन्न भागों में हर घर दस्तक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान विधायक ने कारखाना के गेट संख्या छह से जुबली वेल चौक तक लोगों को मुख्यमंत्री नीतीश […]

फोटो संख्या : 25फोटो कैप्सन : घर-घर दस्तक देते विधायक शैलेश कुमार प्रतिनिधि , जमालपुरस्थानीय जदयू विधायक शैलेश कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को जमालपुर के विभिन्न भागों में हर घर दस्तक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान विधायक ने कारखाना के गेट संख्या छह से जुबली वेल चौक तक लोगों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किये गये कार्यों को विस्तार से बताया तथा अपनी पार्टी का परचा चिपकाया.उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बिहार प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया है. उन्होंने कहा था कि 2015 के चुनाव तक यदि बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो वे वोट मांगने नहीं आयेंगे. आज जमालपुर में विद्युत आपूर्ति में संतोषप्रद सुधार हुआ है. जल्द ही इसमें और भी सुधार होगा. उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोगों को बरगला कर केंद्र की सत्ता हासिल की है. उसके कथनी तथा करनी में फर्क है. प्रदेश में सांप्रदायिक ताकत को उखाड़ फेंकने के लिए हमने राजद से गठबंधन किया है. उन्होंने प्रदेश सरकार के विकास की गाड़ी को अनवरत रूप से आगे बढ़ाने के लिए एक बार फिर नीतीश कुमार को सरकार बनाने के लिए मौका देने की अपील की. उन्होंने घर घर जा कर कई स्थानों पर परचा भी चिपकाया. मौके पर बटेश्वर सिंह, विपिन कुमार सिंह, अनिल कुमार यादव, राजीव सिंह, रोहित सिन्हा, राम विलास दिवाकर, अविनाश जायसवार, गोपाल कृष्ण सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >