फोटो संख्या : 7फोटो कैप्सन : बैठक को संबोधित करते चुनाव प्रेक्षक प्रभात शंकर प्रतिनिधि, मुंगेर विधान परिषद स्थानीय प्राधिकार के मंगलवार को होने वाले मतदान को लेकर सोमवार को निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतिनियुक्त प्रेक्षक प्रभात शंकर ने पीठासीन पदाधिकारियों एवं मतदान पदाधिकारियों तथा चुनाव में लगाये गये दंडाधिकारियों को निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिये. जिला परिषद के सभागार में आयोजित मतदान अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए प्रेक्षक प्रभात शंकर ने स्पष्ट कहा कि चुनाव के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित गाइड लाइन का अक्षरश: पालन किया जाय. मतदाता भयमुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें. इसके लिए सभी तरह की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए. आयोग का निर्देश है कि अधिक से अधिक मतदाता मतदान प्रक्रिया में भाग लें तभी लोकतंत्र मजबूत होगा. मौके पर निर्वाची पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने मतदान अधिकारियों को बेहतर ढंग से चुनाव संचालित करने का निर्देश दिया. जबकि पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों को अपने कर्तव्य का पाठ पढ़ाया.
निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव संपन्न करायें अधिकारी : प्रभात शंकर
फोटो संख्या : 7फोटो कैप्सन : बैठक को संबोधित करते चुनाव प्रेक्षक प्रभात शंकर प्रतिनिधि, मुंगेर विधान परिषद स्थानीय प्राधिकार के मंगलवार को होने वाले मतदान को लेकर सोमवार को निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतिनियुक्त प्रेक्षक प्रभात शंकर ने पीठासीन पदाधिकारियों एवं मतदान पदाधिकारियों तथा चुनाव में लगाये गये दंडाधिकारियों को निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव संपन्न […]
