भारतीय रेल के मुख्य सरवर से जुड़ा जमालपुर कारखाना

फोटो संख्या : 19फोटो कैप्सन : मुख्य कारखाना प्रबंधक अनिमेष कुमार सिन्हा प्रतिनिधि , जमालपुरजमालपुर रेल इंजन कारखाना ने एक बार फिर नया इतिहास रचा है. पूर्व रेलवे में यह पहला रेल कारखाना बन गया है, जो सीधे-सीधे भारतीय रेल के राष्ट्रीय सरवर से जुड़ गया है. ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाला जमालपुर रेल कारखाना […]

फोटो संख्या : 19फोटो कैप्सन : मुख्य कारखाना प्रबंधक अनिमेष कुमार सिन्हा प्रतिनिधि , जमालपुरजमालपुर रेल इंजन कारखाना ने एक बार फिर नया इतिहास रचा है. पूर्व रेलवे में यह पहला रेल कारखाना बन गया है, जो सीधे-सीधे भारतीय रेल के राष्ट्रीय सरवर से जुड़ गया है. ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाला जमालपुर रेल कारखाना देश का दूसरा कारखाना भी बन गया है. कारखाना की इस उपलब्धि से अब यहां काम करने वाले रेल कर्मचारियों का डाटा सीधे भारतीय रेल को उपलब्ध करा दिया गया है. इसके साथ ही यहां काम कर रहे लगभग नौ हजार रेलकर्मियों के बारे में पूरी जानकारी एक क्लिक पर ही उपलब्ध हो जायेगा. इस मामले में कारखाना हाइटेक बन गया है. कारखाना की इस उपलब्धि का लाभ यहां कार्यरत रेलकर्मियों तथा अधिकारियों को मिलेगा. पूर्व में यहां मैनुअल काम के दौरान भारतीय रेल के मुख्यालय से किसी प्रकार के आदेश पहले पूर्व रेलवे के कार्यालय तक पहुंचता था. वहां से जमालपुर कारखाना तक पहुंचने में कुछ समय लगता था. अब इस उपलब्धि को हासिल कर लेने के बाद भारतीय रेल द्वार किसी भी प्रकार के निर्णय की सूचना तत्काल मिल पायेगी. कहते हैं मुख्य कारखाना प्रबंधकमुख्य कारखाना प्रबंधक अनिमेष कुमार सिन्हा ने बताया कि पूर्व में भी रेल कारखाना में कंप्यूटर लगा हुआ था. परंतु वह मुख्यालय से जुड़ा हुआ नहीं था. राष्ट्रीय स्तर पर यदि वेतन संबंधी कोई सुधार होगा तो उसका त्वरित लाभ यहां कार्यरत रेलकर्मियों को मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >