लड़की के साथ छेड़खानी का मामला पकड़ा तूल, चैंबर ने किया विरोध

फोटो संख्या : 27फोटो कैप्सन : बैठक करते चैंबर के पदाधिकारी प्रतिनिधि , मुंगेर शहर के पूरबसराय दुर्गास्थान निवासी शिव कुमार केशरी की पुत्री के साथ कुछ स्थानीय युवकों द्वारा छेड़खानी का मामला अब तूल पकड़ लिया है. शनिवार की देर शाम मुंगेर चैंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यालय में चैंबर व मुंगेर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट […]

फोटो संख्या : 27फोटो कैप्सन : बैठक करते चैंबर के पदाधिकारी प्रतिनिधि , मुंगेर शहर के पूरबसराय दुर्गास्थान निवासी शिव कुमार केशरी की पुत्री के साथ कुछ स्थानीय युवकों द्वारा छेड़खानी का मामला अब तूल पकड़ लिया है. शनिवार की देर शाम मुंगेर चैंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यालय में चैंबर व मुंगेर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक में इस मुद्दे पर गहरा रोष व्यक्त किया गया और इस मामले में पूरबसराय ओपी प्रभारी के दोहरे चरित्र पर सवाल खड़ा किया गया. विदित हो कि पुरबसराय ओपी में दिये आवेदन में पीडि़ता ने कही थी कि बुधवार की सुबह 9:30 बजे वह कोचिंग से घर लौट रही थी. रास्ते में सोहेल और सलमान ने छेड़खानी प्रारंभ कर दी. दोनों युवक उसके घर के बगल के रहने वाले हैं. जबरदस्ती जब दोनों युवक खींच कर ले जाने लगा तो मैं किसी तरह वहां से भागी. दोनों लड़के मेरे घर तक पहुंच गये. जब मेरे पिता ने उसका विरोध किया तो वे लोग 15-20 की संख्या में आकर मेरे मेडिकल दुकान पर आकर मेरे पिताजी के साथ मारपीट की. इस घटना में पूरबसराय ओपी पुलिस को मुंगेर चैंबर ऑफ कॉमर्स ने पूरी तरह जवाबदेह मान रही है. ओपी से महज 200 गज की दूरी पर खुलेआम युवती के साथ मारपीट की घटना होती रही और पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. अलबत्ता इस मामले में काउंटर केस दर्ज किया गया. व्यवसायियों ने घटना में पुलिस की भूमिका को कटघरे में खड़ा किया है. साथ ही व्यवसायी परिवार को सुरक्षा देने में पुलिस की विफलता का आरोप लगाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >