फोटो संख्या : 3फोटो कैप्सन : चार पैर वाला मुरगा प्रतिनिधि, मुंगेर शनिवार को मोगल बाजार स्थित राजी गांधी तीन बटिया पर एक मुरगा दुकान में चार पैर वाले मुरगा को देख लोग अचंभित हो गये. चार पैर वाले मुरगा की खबर जंगल की आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गयी. जिसे देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. मुरगा दुकानदार मो. मिराज ने बताया कि पिछले दस वर्षों से मुरगा बेचने का काम कर रहा हूं. लेकिन चार पैर वाला मुरगा पहली बार देखा. उसने मुरगे की जानकारी आसपास के लोगों को दी और धीरे-धीरे मुरगा देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी. लोग मुरगा देख कर हैरत में रह जाते और कहते थे कि जीवन में पहली बार ऐसा मुरगा देख रहा हूं. मुरगा देखने के लिए देर शाम तक लोगों की भीड़ जमी रही. दुकानदार ने उस मुरगे को नहीं बेचने की बात कही है.
चार पैर वाला मुरगा देख लोग हुए अचंभित
फोटो संख्या : 3फोटो कैप्सन : चार पैर वाला मुरगा प्रतिनिधि, मुंगेर शनिवार को मोगल बाजार स्थित राजी गांधी तीन बटिया पर एक मुरगा दुकान में चार पैर वाले मुरगा को देख लोग अचंभित हो गये. चार पैर वाले मुरगा की खबर जंगल की आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गयी. जिसे देखने के […]
