मलमास मेला : प्रशासनिक आदेश की उड़ रही धज्जियां

मेला ठेकेदार कर रहे मनमानी फोटो संख्या : 11फोटो कैप्सन : ऋषिकुंड में सजा दुकान प्रतिनिधि, बरियारपुर प्रसिद्ध पर्यटन स्थल ऋषिकुंड में एक माह तक चलने वाले मलमास मेला में प्रशासनिक आदेशों की धज्जियां उड़ रही है. आदेश की धज्जियां और कोई नहीं बल्कि प्रशासनिक स्तर पर तैनात किये गये ठेकेदार उड़ा रहे है. ठेकेदार […]

मेला ठेकेदार कर रहे मनमानी फोटो संख्या : 11फोटो कैप्सन : ऋषिकुंड में सजा दुकान प्रतिनिधि, बरियारपुर प्रसिद्ध पर्यटन स्थल ऋषिकुंड में एक माह तक चलने वाले मलमास मेला में प्रशासनिक आदेशों की धज्जियां उड़ रही है. आदेश की धज्जियां और कोई नहीं बल्कि प्रशासनिक स्तर पर तैनात किये गये ठेकेदार उड़ा रहे है. ठेकेदार द्वारा सड़कों पर ही दुकान लगाने के आदेश दिये जा रहे हैं. जिससे रास्ता सकरा हो गया है और मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जैसे-जैसे मेला समाप्ति की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है. पिछले सप्ताह बीडीओ और थानाध्यक्ष ने जाकर खुद ठेकेदार को समझाया कि सड़क को छोड़कर दुकान लगवाया जाय. लेकिन ठेकेदार पर इसका कोई असर नहीं पड़ा. ठेकेदार श्रद्धालुओं की सुविधा को छोड़ कर अपनी सुविधा पर ध्यान दे रहे हैं. वे चाहते हैं कि जो रुपया उसने मेले की ठेकेदारी लेने में लगाया है वह राशि कितनी जल्दी लाखों में तब्दील हो जाये. ठेकेदार द्वारा कुंड के समीप भी दुकान लगवा दिया गया है. जिससे श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना करने में काफी परेशानी हो रही है. विदित हो कि ऋषिकुंड में काफी जगह है. जहां ठेकेदार सही ढंग से दुकान लगवा सकते है. अगर वे ऐसा करते है तो श्रद्धालुओं को न तो आने-जाने में परेशानी होगी और न ही पूजा-अर्चना में अड़चन आयेगा. लेकिन स्थिति ऐसी बनी हुई की श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना करने की भी जगह नहीं मिल पा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >