मुर्दों के लिए सदर अस्पताल में बनेगा वातानुकूलित भवन

लगभग 56 लाख रुपये की लागत से बनेगा पोस्टमार्टम हाउस 4420 वर्ग फिट क्षेत्रफल में होगा भवन का निर्माणफोटो संख्या : 4फोटो कैप्सन : मुरदों के लिए बनने वाले भवन का डिजाइन प्रतिनिधि, मुंगेर अब जल्द ही मुंगेर सदर अस्पताल में बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा अत्याधुनिक पोस्टमार्टम हाउस का निर्माण कराया […]

लगभग 56 लाख रुपये की लागत से बनेगा पोस्टमार्टम हाउस 4420 वर्ग फिट क्षेत्रफल में होगा भवन का निर्माणफोटो संख्या : 4फोटो कैप्सन : मुरदों के लिए बनने वाले भवन का डिजाइन प्रतिनिधि, मुंगेर अब जल्द ही मुंगेर सदर अस्पताल में बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा अत्याधुनिक पोस्टमार्टम हाउस का निर्माण कराया जायेगा. जिसमें मुर्दों को रखने के लिए वातानुकूलित कमरे बनाये जायेंगे. जी हां, अब सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के चक्कर में परिजनों व पुलिस को शव की पहरेदारी नहीं करनी पड़ेगी और न ही शव के सड़ने की परवाह रहेगी. इसके लिए राज्य सरकार ने मुंगेर में 56 लाख की लागत से नये पोस्टमार्टम भवन के निर्माण की स्वीकृति दी है. जिसमें शव को रखने के लिए वातानुकूलित कमरे होंगे. गुरुवार को बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा सदर अस्पताल परिसर में अत्याधुनिक पोस्टमार्टम हाउस निर्माण के लिए स्थल का चयन किया गया. अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि लगभग 56 लाख रुपये की लागत से नये पोस्टमार्टम हाउस का निर्माण जल्द ही किया जायेगा. जिसमें पोस्टमार्टम के बाद शव को एसी कमरे में तब तक रखा जायेगा जब तक उनके परिजन उसे लेने न आये. नये पोस्टमार्टम हाउस के लिए केंद्रीय दवा भंडार के उत्तरी छोर पर खाली भूमि को चयनित किया गया है. जहां 4420 वर्ग फिट क्षेत्रफल में पोस्टमार्टम हाउस का निर्माण कराया जायेगा. जिसमें प्रयोगशाला, डॉक्टर ड्यूटी रूम, मुर्दा घर सहित अन्य कक्ष भी होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >