मृतक के परिजनों से मिले जिलाधिकारी

फोटो संख्या : 22फोटो कैप्सन : परिजन से मिलते जिलाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह प्रतिनिधि, धरहरा धरहरा प्रखंड के मोहनपुर गांव में बुधवार को जिलाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह मृतक मदारी सिंह एवं रोशन कुमार सिंह के परिजनों से मिले. इस दौरान उन्होंने परिजनों को मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ के तहत 10-10 हजार रुपये नकद प्रदान किये. साथ […]

फोटो संख्या : 22फोटो कैप्सन : परिजन से मिलते जिलाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह प्रतिनिधि, धरहरा धरहरा प्रखंड के मोहनपुर गांव में बुधवार को जिलाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह मृतक मदारी सिंह एवं रोशन कुमार सिंह के परिजनों से मिले. इस दौरान उन्होंने परिजनों को मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ के तहत 10-10 हजार रुपये नकद प्रदान किये. साथ ही श्रम विभाग की ओर से एक-एक लाख रुपये मृतक के परिजनों को उपलब्ध कराने का आदेश दिया. उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा भी मृतक के परिजन को दो-दो लाख रुपये का मुआवजा दिलाया जायेगा. जिलाधिकारी ने कहा कि अगर मृतक का परिवार बीपीएल के अंतर्गत है तो उन्हें इंदिरा आवास, वृद्धा पेंशन एवं लक्ष्मीबाई पेंशन का भी लाभ मिलेगा. जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अभियंता को तत्काल बिजली तार बदलने का निर्देश दिया. साथ ही ग्रामीणों से भी कहा कि वे टोका लगा कर बिजली न जलायें. इससे बिजली का तार कमजोर होता है. मौके पर संजय कुमार सिंह, एसडीओ डॉ कुंदन कुमार, बीडीओ सुजीत कुमार राउत मुख्य रूप से मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >