ऑटो पलटने से दो घायल, एक की स्थिति गंभीर

फोटो संख्या : 16,17 फोटो कैप्सन : दुर्घटना में घायल प्रतिनिधि, धरहरा धरहरा गोविंदपुर मार्ग में काली स्थान के समीप बुधवार की शाम एक ऑटो के पलटने से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में एक चंद्रदेव तांती की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. जिसे मुंगेर सदर अस्पताल से प्राथमिक उपचार […]

फोटो संख्या : 16,17 फोटो कैप्सन : दुर्घटना में घायल प्रतिनिधि, धरहरा धरहरा गोविंदपुर मार्ग में काली स्थान के समीप बुधवार की शाम एक ऑटो के पलटने से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में एक चंद्रदेव तांती की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. जिसे मुंगेर सदर अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया. जबकि एक अन्य संजय साह का इलाज मुंगेर सदर अस्पताल में चल रहा है. प्राप्त समाचार के अनुसार गोविंदपुर निवासी चंद्रदेव तांती एवं संजय साह एक ऑटो पर सवार होकर गोविंदपुर से धरहरा आ रहे थे. रास्ते में काली मंदिर के समीप ऑटो पलट गयी और वे लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. उन दोनों को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए धरहरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये. जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को मुंगेर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. किंतु चंद्रदेव तांती के सर एवं सीने में काफी जख्म है और उसकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. फलत: उसे मुंगेर सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >