मुंगेर: इन दिनों सदर अस्पताल का विभिन्न वार्ड आवारा कुत्ताें का बसेरा बन गया है. जिसके कारण मरीजों में संक्रमण की संभावना दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन पूरी तरह बेफिक्र है. जिससे अस्पताल के वार्डो में कुत्ते के विचरण पर रोक नहीं लग पा रहा.
मंगलवार को सदर अस्पताल के डायरिया वार्ड में बेड के नीचे एक आवारा कुत्ता चैन की नींद ले रहा था. वहीं महिला वार्ड में भी कुत्ते खुलेआम चक्कर लगा रहा था. जिस पर शायद अस्पताल के किसी कर्मी का ध्यान नहीं जा रहा था. फलत: आवारा कुत्ते इधर-उधर भ्रमण कर रहा था.
चिकित्सक की राय
सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ वाइके दिवाकर ने बताया कि आवारा कुत्तों के संपर्क में आने से लोगों को रैबीज के संक्रमण की संभावना बनी रहती है. कुत्ते के दांत में किसी प्रकार का जहर नहीं होता है. उसके लार से ही रैबीज का संक्रमण होता है. इसलिए आवारा कुत्ताें से लोगों को दूर रहना चाहिए.
