बिजली तार गिरने से दो लोगों की मौत, गांव में मचा कोहराम

प्रतिनिधि, धरहरा धरहरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर राजा टोला में सोमवार की शाम विद्युत तार गिरने से एक युवक सहित दो लोगों की मौत हो गयी. घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया है. पुलिस मृतक के शव को बरामद कर लिया है. घटना को लेकर विद्युत विभाग के अभियंताओं के विरुद्ध लोगों में […]

प्रतिनिधि, धरहरा धरहरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर राजा टोला में सोमवार की शाम विद्युत तार गिरने से एक युवक सहित दो लोगों की मौत हो गयी. घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया है. पुलिस मृतक के शव को बरामद कर लिया है. घटना को लेकर विद्युत विभाग के अभियंताओं के विरुद्ध लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है. बताया जाता है कि सोमवार की शाम जब गांव के चौपाल पर कुछ लोग बैठ कर बातें कर रहे थे तो उसी दौरान अचानक बिजली का 220 लाइन का तार गिर गया. जिसकी चपेट में आकर 65 वर्षीय किसान मदारी सिंह एवं 30 वर्षीय युवक रोशन कुमार सिंह उर्फ लुखर सिंह की मौत हो गयी. इस घटना से गांव में कोहराम मच गया. परिजनों के क्रंदन से लोगों का दिल दहल उठा. घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है. लुखर सिंह के पिता शांति सिंह का कहना था कि बिजली का पोल व तार काफी जर्जर था. इसकी सूचना बार-बार गांव वाले बिजली विभाग के अधिकारियों को देते रहे. लेकिन ध्यान नहीं दिया गया और आज यह दुर्घटना हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >