अनुदानित दर पर बीज नहीं मिलने से किसान परेशान

प्रतिनिधि, धरहरा मानसूनी बारिश के शुरू होते ही किसान बीज के दुकानों का चक्कर लगाने लगे हैं. सोमवार को धरहरा प्रखंड के दर्जनों किसान कतारबद्ध होकर धान के बिचड़े की खरीदारी की. दुकान में ज्यादा भीड़ होने के कारण किसानों को परेशानी हो रही है. सरकार द्वारा जो धान के बिचड़े अनुदानित दर पर 70 […]

प्रतिनिधि, धरहरा मानसूनी बारिश के शुरू होते ही किसान बीज के दुकानों का चक्कर लगाने लगे हैं. सोमवार को धरहरा प्रखंड के दर्जनों किसान कतारबद्ध होकर धान के बिचड़े की खरीदारी की. दुकान में ज्यादा भीड़ होने के कारण किसानों को परेशानी हो रही है. सरकार द्वारा जो धान के बिचड़े अनुदानित दर पर 70 रुपये किलो उपलब्ध कराना है वही बीज किसानों को बाजार में 200 रुपये किलो खरीदना पड़ रहा है. किसान पवन सिंह, अनिल कुशवाहा, संजय कुमार सिंह ने बताया कि मानसूनी बारिश के बाद खेत में बिचड़ा डालना बहुत जरूरी है. इसलिए धान के बीज की खरीदारी कर रहे हैं. लेकिन सरकार द्वारा जो बीज अनुदानित दर पर 70 रुपये किलो उपलब्ध कराया जाना है उसे बीज दुकानदारों द्वारा 200 रुपये किलो बेचा जा रहा है. जिससे किसानों में काफी आक्रोश व्याप्त है. किसानों की मजबूरी है कि जल्दी से बीज खरीद कर अपने खेत में बिचड़ा डालें. किसानों के बीच बीज वितरित धरहरा , धरहरा प्रखंड के किसानों को सोमवार को खरीफ फसल के तहत धान व मक्का के बीज अनुदानित दर पर वितरित किये गये. प्रखंड कृषि समन्वयक राणा प्रताप सिंह ने कहा कि किसानों को जीरो टीलेज के तहत 133, तनारोधी के 75, सुगंधित धान के 38, पेडी ट्रांसप्लांटर के 90 कृषकों के बीच कीट वितरित की जायेगी. मौके पर कृषि समन्वयक सुनील कुमार यादव, रजनीकांत, सोनी कुमारी सहित दर्जनों कृषक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >