दस्तक दे रही बरसाती बीमारी, रहें सावधान

मुंगेर: लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश ने भूमिगत जल को दूषित कर दिया है. जिसे पीने से विभिन्न प्रकार की गंभीर बीमारियों की संभावना बढ़ गयी है. वहीं बारिश के पानी में भींग जाने पर भी बुखार व सर्दी-जुकाम की संभावना काफी बढ़ जाती है. ऐसी स्थिति में लोगों को पहले से ही […]

मुंगेर: लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश ने भूमिगत जल को दूषित कर दिया है. जिसे पीने से विभिन्न प्रकार की गंभीर बीमारियों की संभावना बढ़ गयी है. वहीं बारिश के पानी में भींग जाने पर भी बुखार व सर्दी-जुकाम की संभावना काफी बढ़ जाती है. ऐसी स्थिति में लोगों को पहले से ही सावधान रहने की जरूरत है. जिससे कि संभावित बीमारियों से बचा जा सकता है. हालांकि जिले में बरसाती बीमारियां दस्तक दे चुकी है. सदर अस्पताल के डायरिया वार्ड में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है.
मानें चिकित्सकों की राय : चिकित्सक राकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि बरसात के मौसम में डायरिया, डोस्ट्रो इंट्रायटीस, हैजा, मलेरिया, फाइलेरिया, टायफाइड, डेंगू, बुखार, सर्दी-जुकाम सहित प्रदूषित जल जनित अन्य बीमारियों की संभावनाएं बढ़ जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >