शराबी ने पिता-पुत्र को पीटा

फोटो संख्या : 21,22फोटो कैप्सन : घायल पुत्र व पिता प्रतिनिधि, मुंगेर कासिम बाजार थाना क्षेत्र के महद्दीपुर में रविवार को शराब पीकर एक युवक ने पिता-पुत्र की जमकर पिटाई कर दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल पिता कालीचरण साव व पुत्र दीपक कुमार को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल […]

फोटो संख्या : 21,22फोटो कैप्सन : घायल पुत्र व पिता प्रतिनिधि, मुंगेर कासिम बाजार थाना क्षेत्र के महद्दीपुर में रविवार को शराब पीकर एक युवक ने पिता-पुत्र की जमकर पिटाई कर दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल पिता कालीचरण साव व पुत्र दीपक कुमार को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. पुलिस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन कर रही. बताया जाता है कि काली चरण साव आटा चक्की मील से वापस अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान देवेंद्र सिंह नामक एक युवक शराब के नसे में धुत होकर उसे घेर लिया और कोल्ड ड्रिंकस के शीशे वाले बोतल उसके सर पर प्रहार कर दिया. जिससे वह घायल हो गया. पिता को पीटते देख जब पुत्र दीपक पिता को बचाने दौड़ा तो उसने दीपक पर भी प्रहार कर दिया और वह भी घायल हो गया. घटना की सूचना कासिम बाजार थाना पुलिस को दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >